नई दिल्ली, मार्च 30 -- कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद अब हुंडई वेन्यू ने सेफ्टी में भी कमाल कर दिया। बता दे कि हाल ही में हुए भारत NCAP क्रैश टेस्ट में नई जनरेशन वेन्यू ने शानदार प्रदर्शन किया है। हुंडई वेन्यू ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.15 का शानदार स्कोर हासिल किया है। वहीं, बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी यह पीछे नहीं रही। नई वेन्यू ने चाइल्ड सेफ्टी में भी 49 में से 44.46 अंक प्राप्त किए। इन नतीजों के साथ वेन्यू अब अपनी कैटेगरी की सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में शामिल हो गई है। भारतीय मार्केट में नई वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख से 15.69 लाख रुपये तक जाती है। यह भी पढ़ें- 32 में से 31.70 अंक! किआ सेल्टोस बनी भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एकक्रैश टेस्ट में दिखा लोहे जैसा दम टेस्टिंग के...