दुमका, मई 13 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -कारूडीह गांव में मंगलवार की शाम हल्की बारिश के बीच हुई वज्रपात से गांव के ही समर यादव (60) की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार समर यादव गांव के निकट एक बहियार में पशु चरा रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी। जिसके बाद वह बारिश में भिगते हुए सभी पशु को अपना घर ला ही रहा था कि इस दौरान बहियार में ही ठनका उसी के पास गिर गया। जिससे वह उसके चपेट में आ गया और इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट लाया। यह भी पढ़ें- वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को थाना परिसर में रखा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा जाएगा। बताया जाता है कि मृतक समर यादव अपने पीछे पत्नी...