वज्रपात से 19 मवेशियों की हुई मौत
सिमडेगा, मई 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। तपती दुपहरी के बाद बुधवार को जोरदार आंधी बारिश के साथ हुए तेज वज्रपात के कारण 19 मवेशियों की मौत हो गई। मामला सदर प्रखंड के फरसाबेड़ा के केशरटोली गांव का है। बताया गया कि तमिश डुंगडुंग की तीन बैल, प्रेम एक्का का 11 बैल, वीरेंद्र राम का 02 बैल, इंद्रो देवी का 01 बैल और अमरमणि एक्का का 02 बैल एक पेड़ के नीचे था। अचानक पेड़ पर वज्रपात होने से सभी मवेशी उसके चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। अभी खेती का समय है। ऐसे में ग्रामीणों के बैलों की मौत उनकी कमर तोड़ दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.