वज्रपात से 16 मवेशियों की मौत,किसानों को एक लाख से अधिक की क्षति
लातेहार, अक्टूबर 6 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 16 मवेशियों की मौत हो गई। घटना गणेशपुर पंचायत क्षेत्र के अलग अलग स्थानों की है। इस प्राकृतिक आपदा में कई किसानों को एक लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार सोमवार को क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ तेज वज्रपात हुआ। इसी दौरान खुले स्थानों पर मौजूद मवेशी वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में सोमर यादव के दो बैल और एक गाय,आशा देवी की तीन बकरियां और दो गाय,केशव उरांव के दो बैल,ललिता देवी की दो गाय और तीन बकरियां तथा मंगरा उरांव के एक बैल की मौत हो गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि मवेशी उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन थे। खेती किसानी के कार्यों के अलावा पशुपालन से भी उन्हें आर्थिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.