वज्रपात से 11 वर्षीय बच्ची की मौत
जमुई, जुलाई 1 -- जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय ज्योति कुमारी की मौत हो गई। ज्योति सनोज रावत की पुत्री थी। वह अपनी नानी के साथ खेत में गई हुई थी। वज्रपात से बच्ची की मौत हो गई। ज्योति बचपन से ही अपनी नानी के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह वह अपनी नानी के साथ खेत पर गई थी। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बताया गया कि ज्योति अपनी नानी से कुछ दूरी पर खड़ी थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली उस पर गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- नानी के साथ बहियार गई नातिन की वज्रपात से मौतघटना की जानकारी घटना के बाद ज्योति की नानी बदहवास हो गईं। सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.