गिरडीह, जून 14 -- गिरिडीह/खोरीमहुआ, हिटी। गिरिडीह जिले में शनिवार दोपहर हुई मानसून की पहली बारिश के दौरान हुए अलग-अलग वज्रपात की चपेट में आने से धनवार प्रखंड के घोसकेडीह में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि गिरिडीह मुफस्सिल और जमुआ थाना क्षेत्र में क्रमश: गोरो व रामपपुर में चार महिलाएं जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार, धनवार प्रखंड के बोदगो पंचायत अंतर्गत घोसकेडीह गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक स्थानीय निवासी प्रकाश यादव के 10 वर्षीय पुत्र अभिनीत राज है। बतला दें कि, शनिवार करीब एक बजे दिन में मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान अभिनीत अपने घर के बगल स्थित कुएं के पा...