पाकुड़, अप्रैल 19 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरसा हटिया में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय कार्तिक मंडल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर रविवार को प्रशासन की टीम गांव पहुंची। अंचल अधिकारी संजय कुमार ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से प्रकिया के तहत सहायता राशि देने का आश्वासन दिया और तत्काल राहत स्वरूप अनाज भी उपलब्ध कराया। वहीं विधायक प्रतिनिधि रंजन साहा ने भी मानवीय पहल करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। मौके पर अंचल निरीक्षक सुभाष बेसरा व राजस्व उप निरीक्षक अनिल पहाड़िया भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...