गुमला, अप्रैल 3 -- जारी। प्रखंड के रुद्रपुर गांव निवासी आनंद कुजूर के एक मवेशी की वज्रपात से मौत हो गई,जबकि उनके बेटे नवीन कुजूर को झटका लगा। घटना उस समय हुई जब नवीन प्रतिदिन की तरह मवेशी चराने नगड़ा खेत गया था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई और वह भी इसकी चपेट में आ गया।पीड़ित आनंद कुजूर ने बताया कि वह गरीब किसान हैं और खेती-बारी के सहारे परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मवेशी की मौत से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.