वज्रपात से मौत के बाद पीड़ित परिवार को मिला 20 हजार का चेक
गया, मई 11 -- बोधगया प्रखंड की कुरमावां पंचायत अंतर्गत मुजफ्फरपुर महादलित टोला में वज्रपात से हुई संजय मांझी की मौत के बाद सोमवार को क्षेत्रीय विधायक ज्योति देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने तत्काल बोधगया के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन पदाधिकारी से बातचीत कर राहत राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार को तत्काल 20 हजार रुपये का चेक और राशन उपलब्ध कराया गया। विधायक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये की सरकारी सहायता राशि भी दे दी जाएगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता मनोज मेहता, अजय सिंह, संजय सिंह, दीपक कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.