जौनपुर, सितम्बर 1 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने रविवार की देर शाम बहादुरपुर गांव पहुंचे। हाल ही में वज्रपात से गांव की मृत महिला के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि के तहत चार लाख सहायता राशि की स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में 24 अगस्त को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रामबृज की पत्नी नगीना की मौत हो गई थी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के प्रयास से शोकाकुल परिवार को राज्य आपदा मोचक निधि से चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुआ। इसका स्वीकृति प्रमाण पत्र मृतका के पति रामबृज को सौंपा गया। इस मौके पर एसडीएम अंकुर वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...