देवघर, जून 27 -- देवघर, प्रतिनिधि सारवां थाना क्षेत्र के घसको गांव में गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने 15 वर्षीय छात्र आनंद हांसदा की मौत के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि मृतक की मां शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद कर रही थी। हालांकि परिजनों के समझाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं वज्रपात की चपेट में आने वाले अन्य सभी की स्थिति डॉक्टर ने सामान्य बतायी है। डीएस डॉ. सुषमा वर्मा के निर्देश पर अलग-अलग टीम मरीजों की देख रेख कर इलाज कर रही है। यह भी पढ़ें- टूटे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, पेज 3 लीड मृतक छात्र की मां जसोमति देवी ने बताया कि पति विश्म्बर हांसदा बाहर काम करता है। घर की स्थिति खराब है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग...