कोडरमा, मार्च 20 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खुट्टा पंचायत अंतर्गत ग्राम गाजेडीह में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गीता देवी (35 वर्ष), पति अरुण प्रसाद यादव, निवासी गाजेडीह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीता देवी अपने घर के समीप बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ घर के पास स्थित शीशम के पेड़ पर वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वज्रपात के कारण ...