वज्रपात से महिला की मौत, मुआवजा की मांग
चतरा, जून 6 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड के मलकपुर पंचायत के खौरा कला गांव निवासी 45 वर्षीय रेखा देवी की मौत शुक्रवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी। बताया जा रहा है कि रेखा देवी घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिये घर की ओर जा रही थी कि अचानक वज्रपात हुई जिसकी चपेट में वे आ गयी। शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिया गया। वही मृतक के परिजनों ने आपदा के तहत मिलने वाले राशि की मांग प्रखंड प्रशासन ने किया है। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से बच्ची गंभीर मृतक अपने पीछे बच्चो को छोड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.