पाकुड़, अप्रैल 19 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के मोंगलाबांध पंचायत अंतर्गत डहर टोला में शनिवार देर शाम आई तेज आंधी और वज्रपात ने एक महिला किसान की महीनों की मेहनत को पलभर में राख में बदल दिया। वज्रपात की चपेट में आने से किसान बबीता सोरेन के डेढ़ एकड़ खेत में रखा फूस का पूरा ढेर जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता बबीता सोरेन ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ वज्रपात शुरू हो गया। इसी दौरान बिजली सीधे फूस के ढेर पर गिर गई, जिससे उठी चिंगारी ने सूखे फूस को तुरंत आग की लपटों में बदल दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन टोला में पानी की भारी कमी बड़ी बाधा बनी। सीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.