रांची, जून 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के नेहालु पंचायत के बरटोली गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हदरू उरांव का बैल घर के पास खेत में चर रहा था, तभी बारिश के दौरान अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। बैल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान ने बताया कि खेती के समय बैल की मौत से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया वीरेंद्र भगत मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- बेड़ो में वज्रपात से दुधारू मवेशी की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...