चतरा, मई 10 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के मैराग गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक आंनद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक का पिता विनोद यादव ने बताया कि शनिवार की शाम उसका बेटा आनंद अपने घर से कुछ दूरी पर जानवरों को चराने के लिए ले जा रहा था इसी बीच अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ जिससे आनंद उसकी चपेट में आ गया और वह वहीं पर गिरकर घालय हो गया। ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में सीएससी केंद्र प्रतापपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल आंनद का उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- भरनो में वज्रपात की चपेट में आने से छात्र की मौत, छोटा भाई घायल आनंद की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगों को समझ में नहीं आया कि अचानक इतनी तीव्र गति से बारिश के साथ वज्रपात भी होगा। शनिवार शाम को अचानक बिना मौसम बारिश और ओ...