दुमका, मार्च 22 -- दलाही, प्रतिनिधि। शुक्रवार की शाम आंधी-बारिश के बीच हुए वज्रपात में एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जबकि पिता भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं एक अन्य घटना में जबकि दो मवेशी की भी मौत इस घटना में हुई है। घटना मसलिया थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गांव की है। मृतक की पहचान डिगवाडीह निवासी कन्हैया राय (35) के रूप में हुई है। मृतक की बड़ी बहन पार्वती राय ने बताया कि उनके पिता और भाई घर पर बैठे हुए थे। तभी हल्की बूंदा बांदी बारिश होने लगी। जिसे देखते हुए पिता मोतीलाल राय (55) ने भाई कन्हैया राय से कहा कि घर मे रखा हुआ सरसों भीग रहा है इसे देख लो। जिसके बाद भाई मोबाइल फोन का टॉर्च लाइट जलाकर सरसों के ऊपर लगे टीन की छावनी को ठीक करने लगा। इबी बीच अचानक वज्रपात हो गया और वह इसके चपेट में आ गया। घटना के बाद आनन-फानन मे...