पलामू, जुलाई 21 -- मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। पलामू जिले के पांकी थाना के मांडन पंचायत के पुरुषोतमपुर गांव में मंगलवार की शाम में वज्रपात से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दो की मौत की बात सामने आई है। घायल महिला ईश्वरी यादव की पत्नी अनिता देवी को झटका लगा है जिनका इलाज पांकी में चल रहा है। पांकी के प्रमुख पंचम यादव ने बताया कि गांव के लोगों ने बताया कि पुरुषोत्तमपुर के निवासी बालमुकुंद यादव और उनके पुत्र दिलीप यादव बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में वज्रपात की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौत हो गई है। गांव के लोग शव को गांव में ही रखे हुए हैं। प्रशासन मौत की पुष्टि कर रही है। पांकी सीएचसी के चिकित्सक डॉ रेयाज ने बताया कि अनिता देवी का इलाज किया जा रहा है। दो अन्य के बारे में ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं परंतु उन्हे अस्पताल अबतक नहीं ल...