वज्रपात से पांच मवेशियों की मौत
हजारीबाग, मई 12 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की चेचकपी पंचायत के आदिवासी बहुल गांव कारीचट्टान में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। वज्रपात से वासुदेव मांझी पिता चुन्नू मांझी, रामसुंदर मरांडी पिता जीवन मांझी, छोटेलाल मांझी पिता बाबूल मांझी तथा किशुन मांझी पिता महतो मांझी के बैलों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी मवेशी चारा चरने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो गई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने कहा कि अचानक हुई तेज बारिश और वज्रपात के कारण गरीब किसानों को भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.