वज्रपात से पलांडू गांव में एक की मौत, शोक
हजारीबाग, जून 18 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना अंतर्गत तलसवार पंचायत के ग्राम पलांडू निवासी किसान 50 वर्षीय किसुन महतो की वज्रपात से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसुन महतो दोपहर के 3:45 बजे अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दरमियान अचानक बिजली गर्जन एवं बारिश के साथ वज्रपात से किसुन महतो की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से मृतक को घटना स्थल से घर लाया गया। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हेतु एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बड़कागांव पी 2 फाइल फोटो किसुन महतो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.