वज्रपात से दो सगी बहनों की मौत, घायल भाई की बच गई जान
दुमका, जुलाई 2 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। वज्रपात के चपेट में आने से दो सगी बहन की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि इस घटना में सगे भाई भी बेहोश हो गया। घटना दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछयापहड़ी पंचायत के बूढ़ीडांगल गांव की मंगलवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछयापहड़ी पंचायत के बूढ़ीडांगल गांव निवासी शिवलाल मुर्मू मंगलवार की रात अपने घर पर परिवार के साथ था। उस समय तेज बारिश हो रही थी। घर के तीनों बच्चे एक ही जगह पर सोया हुआ था। इसी बीच वज्रपात उसके घर के समीप ही हो गया। इस घटना में शिवलाल मुर्मू की दो बेटी मिरु मुर्मू (11) व अनीता मुर्मू (6) की वज्रपात के चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गया। जबकि पुत्र देवीलाल मुर्मू (13) वर्ष मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव के ही एक प्राइवेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.