वज्रपात से दो महिला समेत चार घायल
रांची, मई 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का खूंटी सदर अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार तोरपा प्रखंड के ओकड़ा गांव में शाम करीब पांच बजे अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से पलसा गांव निवासी 37 वर्षीय अनिता टोपनो, 38 वर्षीय हिलारियुस टोपनो और ओकड़ा निवासी 50 वर्षीय मंगरी भेंगरा घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरी घटना पंडरा गांव में हुई, जहां बाइक से जा रहे प्रमोद शर्मा के पास बिजली गिरने से घबरा कर बाइक से गिर पड़े और घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भी इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.