कोडरमा, जून 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रघुनियाडीह गांव में शनिवार की रात हुई वज्रपात की घटना में दो मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मनौव्वर अंसारी के मवेशी घर के समीप बने शेड में बंधे हुए थे। इसी दौरान तेज आकाशीय बिजली गिरने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित मनौव्वर अंसारी ने बताया कि मृत मवेशियों की कीमत करीब 15 हजार रुपये थी। घटना के बाद परिवार को आर्थिक क्षति हुई है। वही पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...