सोनभद्र, मई 2 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार की शाम आंधी-बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली के चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों आंधी चलने के दौरान गिरे आम को पेड़ के नीचे खडे़ होर चुन रही थी। वहीं कुछ दूरी पर खड़ा एक किशोर भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गया। बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार की शाम को आंधी बारिश शुरु हो गई। आंधी के कारण आम के पेड़ से काफी फल गिरा हुआ था। यह देख गांव की ही दो बच्चियां नौ वर्षीय अर्चना पुत्री विष्णु दयाल तथा आठ वर्षीय आस्था पुत्री राजेश कुमार आम चुनने के लिए पेड़ के नीचे चली गई। दोनों पेड़ के नीचे आम चुन रही थी, इसी दौरान तेज चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। इससे पेड़ के नीचे मौजूद दोनों बच्चियां उसकी चपेट में गई। इससे दोनों की मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.