रामगढ़, मई 16 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू के ग्राम पंचायत पालू पारगढ़ा में शुक्रवार को ढाई बजे के आस पास हुए वज्रपात से धीरजू महतो, पिता सुकर महतो के दो गाय की मृत्यु हो गई। दोनों गाय मचान के नीचे बंधी हुई थी। इस दौरान अचानक से मौसम बदला और देखते ही देखते बादल छा गए और जोरदार वज्रपात हई। जिससे बंधे दोनों गाय इसकी चपेट में आ गए। मवेशियों के मालिक धीरजु इससे काफी परेशान है, वहीं ग्रामीण मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बुढ़मू में वज्रपात से दो मवेशी की मौत यह भी पढ़ें- मनिका में वज्रपात से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...