वज्रपात से दो गायों की मौत
रांची, मई 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के खभावन में रविवार दोपहर करीब दो बजे वज्रपात की चपेट में आकर दो गायों की मौत हो गई। दोनों गायें घर के बाहर बंधी थीं और तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आ गईं। गाय की मालकिन मिनी देवी ने बताया कि घटना में उन्हें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आपदा विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से 25 घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन अस्त-व्यस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.