वज्रपात से दुधारू मवेशी की हुई मौत
रांची, जून 24 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। जरिया पंचायत के सरनाटोली गांव निवासी अजय गोप की दुधारू गाय की बुधवार अपराह्न वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय गाय घर के पास करंज पेड़ के नीचे बारिश से बच रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान ने बताया कि इससे उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे कृषि मित्र ब्रजेश महतो ने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। यह भी पढ़ें- जामताड़ा व करमाटांड़ में व्रजपात से तीन मवेशियों की मौत, मुआवजे की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.