वज्रपात से तीन गायों की मौत
चंदौली, जून 27 -- नौगढ़ (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के उदितपुरसुर्रा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम गरज चमक के साथ हुए वज्रपात से 03 गायों की मौत हो गई। गाय जंगल में चरने गई थी। जनपद सोनभद्र के नागनार हरैया गांव निवासी रामआसरे कोल की सात गाय जंगल में चरने के लिए आई थी। इस दौर देर शाम आई तेज आंधी के साथ गरज चमक के हुई बारिश के समय गिरे वज्रपात की चपेट में तीन गाय आ गई। जिसमें वज्रपात से झुलस कर 03 गायों की मौत हो गई। पीड़ित ने जिला प्रशासन से आपदा राहत में आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- चंदवा में वज्रपात से तीन मवेशी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.