सुल्तानपुर, मार्च 20 -- भदैया, संवाददाता। भदैया क्षेत्र के गौतमपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर शुक्रवार सुबह तेज हवा व बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूर झुलसकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदैया में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गौतमपुर स्थित विनोद सिंह के ईंट भट्ठे पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा और बारिश के दौरान अचानक वज्रपात हो गया। उस समय भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर झोपड़ियों में खाना बना रहे थे या भोजन कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से तीन मजदूर उसकी चपेट में आकर झुलस गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।घायलों में निकेश (14) पुत्र शोभनाथ निवासी रोझंडी, राज्य छत्तीसगढ़, चेतराम (27) पुत्र घासीराम निवासी अंडी, राज्य छत्तीसगढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.