रामगढ़, मार्च 21 -- केदला, निज प्रतिनिधि। दो दिनों से क्षेत्र में रुक रुक कर हो रही बारिश के दौरान वज्रपात से सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के झारखंड उत्खनन परियोजना रोड सेल का कांटा खराब हो गया। जिसके कारण रोड सेल से कोयला लेने आए दर्जनों लोड और खाली ट्रक कांटा बनने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में प्रबंधन का कहना है कि कांटा अब डिजिटल हो गया है। इसलिए इसे बनाने में थोड़ी परेशानी होती है। इसके देख रेख करने वाले टेक्निकल टीम को सूचना दे दिया गया है। बहुत जल्द कांटा ठिक हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...