बोकारो, मई 5 -- गोमिया, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के झुमरा गांव में सोमवार को वज्रपात से चार मवेशियों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गांव के किसान अपने मवेशियों को चराने के लिए घर से कुछ दूर जंगल क्षेत्र में ले गए थे। अचानक मौसम बिगड़ा और वज्रपात होने से मवेशी इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, झुमरा गांव निवासी किसान प्रदीप मांझी के दो मवेशी, जबकि बक्सी मांझी और महेंद्र मांझी के एक-एक मवेशी की इस घटना में मौत हो गई। घटना के बाद किसानों में मायूसी छा गई है। पीड़ित किसानों ने बताया कि खेती-बारी का समय नजदीक है और ऐसे वक्त में मवेशियों का नुकसान उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। यह भी पढ़ें- ठनका से ट्रैक्टर चालक और महिला की मौत उन्होंने बीडीओ महादेव कुमार महतो को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही स्वास्थ्य एवं पशुपालन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.