बोकारो, मई 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। चरगी विद्युत सब स्टेशन में शनिवार को वज्रपात से एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पेटरवार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जिसके बाद ओरदाना फीडर, पेटरवार शहरी और पेटरवार ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में दैनिक कार्य प्रभावित हुए, वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और छोटे कारोबारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कनीय अभियंता एवं तकनीकी कर्मी क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुट गए। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में छोटी खराब...