वज्रपात से घास चर रहे भैंसा की मौत
हजारीबाग, जून 28 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।प्रखंड के भेलवारा पंचायत अंतर्गत बेलाटांड में शनिवार को वज्रपात से एक भैंसा की मौत हो गई। भैंसा चुनू मुर्मू का बताया जाता है। किसान चुनू मुर्म ने बताया कि दोपहर में तेज धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आने से घास चर रहे भैंसे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से किसान काफी मायूस है। कहा है कि खेती बाड़ी के दिनों में भैंसा की मौत हो जाने से किसानी के काम में संकट उत्पन्न हो गया है। बता दें कि इस सप्ताह इलाके में वज्रपात की घटनाएं बढ़ी है। बीते सोमवार को नरकी के नावाडीह निवासी गोवर्धन महतो की मौत हो गई थी। वहीं, गुरूवार को गाल्होबार पंचायत के अंबेडकर बस्ती निवासी मनी रविदास के भी एक मवेशी की मौत हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.