वज्रपात से गाय की मौत,पशुपालक को 50 हजार का नुकसान
गुमला, जून 22 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खोरा गांव निवासी पशुपालक बनाई उरांव की गाय की सोमवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि करीब 12 बजे तेज बारिश के दौरान अचानक जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में गाय आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पशुपालक को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बेड़ो में वज्रपात से हुई मवेशी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.