रांची, मई 12 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रातू बड़ा तालाब के पास मंगलवार को घास चर रही रिजवान अंसारी काठीटांड निवासी की गाय की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गया। इसी दौरान तालाब के पास घास चर रही कई गायों में से एक गाय बिजली की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत गाय कुछ ही दिनों में बच्चा देने वाली थी। यह भी पढ़ें- वज्रपात से भैस की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...