वज्रपात से कीर्तन सुन रही तीन महिला समेत चार झुलसे
दुमका, जून 20 -- दुमका प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के ढोलपाथर गांव में शुक्रवार की सुबह कीर्तन स्थल के समीप वज्रपात से तीन महिला समेत चार लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढोलपाथर गांव में इन दिनों संकीर्तन चल रहा है। गुरुवार की शाम को कैराबनी की मिरिला सोरेन, कर्मा गांव का शिबू बेसरा, पत्ताबड़ी की सुसनी मुर्मू व बांसदुमा की बहामुनि किस्कू कीर्तन सुनने के लिए आई। रात भर सभी कीर्तन सुनती रही। सुबह करीब चार बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। सभी लोग पेड़ के पास बैठकर कीर्तन सुन रही थी। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से पांच लोग झुलसे, भर्ती जैसे ही सभी ने वहां से भागने का प्रयास किया तो पेड़ पर वज्रपात हो गया। जिसमें चारों बुरी तरह से झुलस गए। सभी को अहले सुबह इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.