वज्रपात से किसान झुलसा, भर्ती
देवघर, जून 30 -- देवघर,प्रतिनिधि बिहार के बांका जिलांतर्गत चांदन थाना क्षेत्र के कुम्हराडीह गांव में मंगलवार को मवेशी घर के अंदर लाने के दौरान एक किसान वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मामले की जानकारी परिजनों को होने पर आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। झुलसे किसान 60 वर्षीय लालमोहन यादव के पुत्र प्रमोद यादव ने बताया कि वर्षा में उसके पिता मवेशी घर के बाहर बांधने निकाल रहे थे। उसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े व झुलस गए। यह भी पढ़ें- देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार झुलसे, एक गंभीर यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.