भागलपुर, जून 12 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के आशाटोल गांव में गुरुवार की सुबह वज्रपात से 55 वर्षीय किसान प्रकाश शर्मा की मौत हो गई। वे अपनी पत्नी सुदामा देवी के साथ खेत में मक्के का डंठल जमा कर रहे थे। सूचना मिलने पर भवानीपुर थाने की पुलिस, मुखिया नीतीश कुमार व बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेजवाया है। मुखिया ने सीओ विशाल अग्रवाल से पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- रेलवे यार्ड की ओर शौच करने गए युवक की गिरकर मौत यह भी पढ़ें- वज्रपात से पति- पत्नी की मौत, गांव में मातम यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौत, किसान ने की मुआवजे की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...