वज्रपात से किसान की मौत पर सांसद ने बंधाया ढांढस
गंगापार, मार्च 21 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली से किसान संग्राम सिंह यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर फूलपुर सांसद प्रवीण सिंह पटेल, टीएन सिंह, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शकील इस्माइल, संगीता सिंह पटेल आदि लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.