गिरडीह, अप्रैल 29 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी में दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार शाम को वज्रपात से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का तिसरी और चंदौरी अस्पताल में इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। वज्रपात में चंदौरी के 12 वर्षीय अमन कुमार व 26 वर्षीय नुनमणि तुरी की मौत हुई है। घटना के बाबत बताया जाता है कि चंदौरी निवासी तनेश्वर तुरी के 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, स्व. जोधी तुरी के 26 वर्षीय पुत्र राजू कुमार, स्व. प्रीतम तुरी के 26 वर्षीय पुत्र नुनमणि तुरी चंदौरी की सकरी नदी के पास थे। तभी आंधी व गरज के साथ वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से अमन और नुनमणि की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में राजू कुमार गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.