गाजीपुर, मई 5 -- भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ज्ञानपुर में वज्रपात से मृत दंपती के परिजनों से उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने माता-पिता को खो चुके बच्चों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को दैवी आपदा राहत राशि, अंत्योदय कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का भी आश्वासन दिया। बता दें कि वज्रपात होने से सुकर राजभर और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- वज्रपात से दो बच्चों की मौत मामले में परिजनों को मिला मुआवजा यह भी पढ़ें- आपदा में जनहानि यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आई महिला, बाल-बाल बचा परिवार
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.