वज्रपात पीड़ित परिवार को मिला सरकारी सहारा
गया, अक्टूबर 5 -- टनकुप्पा प्रखंड की भेटौरा पंचायत के भेटौरा गांव निवासी चंदेश्वर यादव की 16 जुलाई को वज्रपात से मौत हो गई थी। सोमवार को बीडीओ गौरी कुमारी ने उनकी पत्नी सिताबिया देवी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत चेक सौंपा। तीन माह बाद सरकारी सहायता मिलने पर स्वजनों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया। मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि मृतक के परिवार को आपदा प्रबंधन कोष से चार लाख रुपये की सहायता भी मिलेगी। इसके लिए प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव जिला मुख्यालय स्थित आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही नियमानुसार राशि का भुगतान किया जाएगा। मौके पर पूर्व जिला पार्षद महेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.