वज्रपात ने छीनी किशोर की जिंदगी, आम के पेड़ के नीचे मिला शव
रामगढ़, जून 20 -- मांडू। निज प्रतिनिधि पूंडी गांव में वज्रपात की दर्दनाक घटना में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंटू मल्हार (पिता- नागेश्वर मल्हार) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।बताया जाता है कि पिंटू शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।शनिवार सुबह गांव के समीप एक आम के पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और अन्य स्वजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत योजना के तहत उचित म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.