वज्रपात के चपेट में आने से दो मजदूर घायल
जमुई, मई 12 -- जमुई । निज संवाददाता सदर प्रखंड क्षेत्र के मरकट्टा स्थित चिमनी ईंट भट्ठा के पास मंगलवार को हुई मुसलाधार बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। चिमनी में काम कर रहे अन्य सहयोगियों की मदद से दोनों घायल मजदूर को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों मजदूर का इलाज किया गया। घायल मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी राहुल रविदास और राजकुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बारिश के दौरान यह दोनों ईट को बारिश से छिपाने के लिए गए हुए थे इस दौरान वह लोग वज्रपात के चपेट में आकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत फिलवक्त दोनों घायल मजदूर को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- वज्रपात से दो महिला समेत चार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.