चाईबासा, अप्रैल 17 -- वज्रपात की चपेट में आने से पांडरासाली के बाइहातु गांव निवासी 14 वर्षीय सुनीता बोदरा झुलस गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रात के लगभग 9 बजे सुनीता अपने घर में थी। उसी समय अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी । बिजली उसके घर के दीवार में गिरा, जिसे वह वज्रपात के चपेट में आ गई। वह बेहोश हो गई, उसे देर रात में ही उपचार के लिए सदरअस्पताल लगाया गया। सुनीता ने बताया कि वह अपने घर में थी। अचानक बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी और मेरे घर के दीवार में गिरा।जिस से वह भी उसके चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद ठीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.