बांका, जून 11 -- बांका, निज प्रतिनिधि। राज्य के छह जिलों में वज्रपात से होने वाली जान-माल की क्षति को कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इन जिलों में वज्रपात की बढती घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस पर एक करोड रूपये खर्च किया जाएंगे। बांका, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, पूर्णिया और कटिहार जिले की कुल 907 पंचायतों में व्यापक जन - जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए एलईडी वाहन (वज्रपात सुरक्षा रथ) के जरिए गांव-गांव जाकर लोगों को वज्रपात से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवकों एवं सुरक्षित तैराकी के मास्टर ट्रेनर्स को इस अभियान से जोडा जाएगा। इस दौरान लोगों के बीच पोस्टर, बैनर एवं पंफलेट बांटे जाएंगे। जन-जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को दामिनी एप के उपयोग की जान...