मुंगेर, जून 30 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड के धौरी पंचायत अंतर्गत धौरी गांव में सोमवार को दोपहर बाद वज्रपात की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी संध्या कुमारी की मौत हो गई। वह गांधी कुमार बिंद की पुत्री थी। घटना से गांव में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब 3 बजे मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान संध्या घर के पीछे आम के पेड़ के पास खेल रही थी। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली पेड़ के पास गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गई।परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले गए। यह भी पढ़ें- घाघरा में वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिवार सदमे में आ गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामी...