रांची, मई 12 -- नामकुम, संवाददाता। मंगलवार दोपहर हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से राजा उलातु निवासी 52 वर्षीय जॉनसन कच्छप की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार जॉनसन कच्छप काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के ठीक सामने अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस अधिकारी सतेंद्र सिंह ने उन्हें समझाया कि सरकारी रिकॉर्ड में मृत्यु दर्ज कराने और मुआवजा प्रक्रिया के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूरी है। यह भी पढ़ें- वज्रपात से गर्भवती गाय की मौत इसके बाद परिजन तैयार हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। यह भी पढ़ें- वज्रपात से पशुओं की मृत्यु मामले में जिला व प्रखंड स्तरीय टीम न...