लोहरदगा, अप्रैल 29 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के गडरपो चेराटोली में बुधवार शाम करीब चार बजे वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव के चंपा उरांव की पत्नि 65 वर्षीया सोमरो उरांव दोपहर बाद बकरी चराने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी के बीच वज्रपात हुआ। महिला को अपने चपेट में ले लिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय मुखिया सुमित उरांव ने बताया कि घटना की सूचना थाने को दे दी गई है। पुलिसिया कारवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिये उसे लोहरदगा भेजा जाएगा। बता दें कि समीप के गांव पलमी में मंगलवार को सुबह बिन बारिश के वज्रपात से एक स्कूली छात्र दीपक उरांव गंभीर रुप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से गाय की मौत, बालक घायल जबकि एक गाय की मौत हो गई थी। घर के बाहर बंधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.