पूर्णिया, मई 6 -- केनगर, एक संवाददाता। बुधवार सुबह करीब 7 बजे केनगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-नौ स्थित डहरिया गांव में खेत की ओर निकली 16 वर्षीय किशोरी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी। घटना बाद पड़ोस के व्यक्ति घर के पीछे किसी काम के लिए निकला तो अचानक बच्ची को जमीन पर झुलसा देख शोर मचाया। मौके पर मृतक के परिजन एवं आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गयी। सूचना पाकर केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आयी नवमी की छात्रा, मौत मुखिया सुशील उर्फ बमबम महतो ने बताया कि मृतका अमचुरा उच्च विद्यालय में कक्षा नौ में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.